Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धन्वन्तरि जयन्ती 29 अक्टूबर को आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया जाएगा

मंडला 22 अक्टूबर 2024

जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयुर्वेद दिवस का आयोजन धन्वन्तरि जयन्ती 29 अक्टूबर 2024 को आयोजित किया जा रहा है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस वर्ष, दैविक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार, थीम पर कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया जाना है। आयुर्वेद दिवस 2024 में जन संदेश जनभागीदारी जन आंदोलन हेतु वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार केन्द्रित कार्यक्रमों द्वारा जनसामान्य को जागरुक करने एवं कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी निश्चित करने हेतु गतिविधि किया जाना है। उपरोक्त थीम के आधार पर किया जाना है इस थीम के अंतर्गत आयुर्वेद और महिला स्वास्थ्य, आयुर्वेद नवाचार और उद्यमिता, आयुर्वेद और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य कल्याण गतिविधियाँ, विधार्थियों के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद आयुर्वेद आहार और नवाचार आदि गतिविधियों पर कार्यक्रम आयोजित करना है। इस प्रकार धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम, स्वास्थ्य से समृद्धि स्वास्थ्य की समृद्धि के विचार के साथ सफल बनाया जाना है।

Related posts

7वी एवं 9वी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को

Reva India News

लेखा प्रशिक्षण सत्र 1 दिसम्बर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक

Reva India News

जिले में अब तक 1140 मिमी वर्षा

Reva India News

Leave a Comment