Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कुंभ स्थल का निरीक्षण किया

मंडला 24 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गुरूवार को नर्मदा नदी के तट पर स्थित कुंभ स्थल का निरीक्षण किया। कुंभ स्थल में गत दिवस जिला स्तरीय संत समागम का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। 100 करोड़ की लागत से कुंभ स्थल सहित नर्मदा लोक का सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण कार्य किए जाएंगे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला को निर्देशित किया कि कुंभ स्थल में साफ-सफाई एवं सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। कुंभ स्थल में आने वाले नागरिकों के लिए सड़क मरम्मत तथा प्रकाश का उचित प्रबंध भी किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

26 एवं 27 को आयोजित करें स्वच्छता संबंधी विशेष गतिविधियां – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को दिए निर्देश  

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 2 जुलाई को  

Reva India News

सोमवार को नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा  

Reva India News

Leave a Comment