कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी और पत्रकारगणों ने संगम घाट में साफ सफाई और श्रमदान कर की स्वच्छता को अपनाने की अपील
मंडला 26 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नर्मदा नदी के तटों को साफ व स्वच्छ रखने के लिए नमामि नर्मदे सेवा अभियान के तहत शनिवार को सुबह संगम घाट में साफ सफाई कर श्रमदान किया। जिला प्रशासन के द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान में जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी, 148वी बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पुलिस विभाग, एसडीईआरएफ, समाजसेवी व्यापारी स्वयंसेवी संस्थाएं जनप्रतिनिधि, पत्रकार और नागरिकगण शामिल हुए। उन्होंने संगम घाट में श्रमदान करते हुए कूड़ा करकट उठाए और घाट की साफ सफाई की। इस अवसर पर बताया गया कि कोई भी नागरिक या श्रद्धालु नर्मदा नदी में दूषित सामाग्री न डालें। नर्मदा नदी में गंदे कपड़े न धोएं। साबुन लगाकर न नहाएं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि नर्मदा नदी के तटों को साफ सुथरा रखें। कचरा इधर उधर न फेकें। कचरा को हमेशा डस्टबिन या कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। इस अवसर पर संगम घाट से मलबा निकाला गया और साफ सफाई की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि नर्मदा सेवा अभियान के तहत नियमित रूप से घाटों की साफ सफाई की जायेगी। जिससे नर्मदा नदी के घाट साफ सुथरे रहें।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नमामि नर्मदे सेवा अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को विभागीय अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों और नागरिकों के साथ मिलकर नर्मदा नदी के घाटों की साफ सफाई कर रहे हैं। इस दौरान कचरा एकत्रित कर कचरे को अन्यत्र ले जाकर नष्ट किया जाता है। मलबे को ट्रैक्टर में भरकर ले जाया जाता है। लोगों को समझाइश दी जाती है कि नर्मदा नदी के तटों को साफ सुथरा रखें। किसी भी प्रकार की गंदगी न करें। इस अवसर पर नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, जनपद पंचायत अध्यक्ष मंडला श्री सोनू भलावी, पुलिस अधीक्षक श्री रजत, सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम श्री हुरेंद्र घोरमारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नफाडे, एसडीईआरएफ की टीम, 148वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पुलिस विभाग का अमला, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने नमामि नर्मदे सेवा अभियान में शामिल होकर की साफ सफाई की।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रपटा घाट का निरीक्षण किया
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रपटा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने रपटा घाट में साफ सफाई और सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश दिए। रपटा घाट में स्नान घाट और भोजन स्थल निश्चित करने को कहा। रपटा घाट की दीवारों में पुताई और पेंटिंग करने के निर्देश दिए। रपटा घाट में चेजिंग रूम बनाने को कहा। रपटा घाट में स्नान के दौरान साबुन का प्रयोग न करने और गंदे कपड़े न धोने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रपटा घाट में एकादशी से महाआरती प्रारंभ की जायेगी। महाआरती संध्याकाल में होगी। महाआरती में श्रद्धालु, समाजसेवी व्यापारी स्वयंसेवी संस्थाएं जनप्रतिनिधि, पत्रकार सहित जिले के सभी नागरिकगण शामिल होगे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रपटा घाट में मत्स्य आखेट करने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। प्रतिबंध के बावजूद मत्स्य आखेट करने वालों पर कार्यवाही करने को कहा गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर रपटा घाट के दुकानदारों से भी चर्चा की। उन्होंने दुकानदारों को प्लास्टिक की पन्नी का उपयोग न करने के निर्देश दिए। कोई भी सामाग्री का विक्रय पत्तों के बने दोना में करने को कहा। रपटा घाट में अतिक्रमण कर संचालित दुकानों को हटाकर व्यवस्थित ढंग से स्थापित करने और नर्मदा नदी में मोटर वाहनों की धुलाई पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए।

दीपावली में खुशियों के लिए ’आनंदम’ में नये-नये कपड़े दान किए गए
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सम्पन्न नागरिकों से की कपड़े दान करने की अपील
मंडला 26 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि आनंदम खुशियों के द्वार में समाज के सम्पन्न नागरिक जरूरतमंदों के लिए सामाग्री या कपड़े दान कर सकते हैं। आनंदम में दान की गई सामाग्री या कपड़ों को जरूरतमंद नागरिक निःशुल्क अपने उपयोग में ले सकते हैं। जिले में इसके लिए कलेक्टर कार्यालय के पास स्थान को चिन्हित कर आनंदम खुशियों का द्वार प्रारंभ किया गया है। आनंदम में शहर के सम्पन्न नागरिक जरूरतमंदों के लिए सामाग्री या कपड़े दान करते हैं। इस अवसर पर आनंदम खुशियों के द्वार में सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने नवीन कपड़े दान दिए। जिससे दीपावली त्यौहार में उक्त नवीन कपड़े किसी जरूरतमंद के उपयोग में आ सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि आनंदम खुशियों के द्वार में जिले का कोई भी नागरिक कपड़े दान कर सकता है। जिससे वह कपड़े जरूरतमंद नागरिकों के उपयोग में आ सके। उन्होंने जिले के समाजसेवियों को दीपावली के अवसर पर नवीन कपड़े दान करने के करने को कहा। जिससे जरूरतमंद नागरिक उन नवीन कपड़ों से दीपावली त्यौहार में खुशियाँ मना सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आनंदम खुशियों का द्वार को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। जनभागीदारी से राशि जमा कर आनंदम का निर्माण करने को कहा।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने नमामि नर्मदे सेवा अभियान में की सहभागिता
मंडला 26 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में नमामि नर्मदे सेवा अभियान 5 अक्टूबर 2024 को प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को नर्मदा नदी के तटों की सफाई की जाती है। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग भी अपनी सहभागिता कर रहा है। आज इसी कड़ी में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के निर्देशन में वन स्टॉप सेंटर (सखी) मण्डला की टीम ने संगम घाट महाराजपुर मण्डला में सफाई अभियान चलाया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय एवं कर्मचारियों के द्वारा घाट की सीढिय़ों से जमी हुई मिट्टी की सफाई की गई। उक्त सफाई अभियान में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम श्री हुनेन्द्र घोरमारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं सर्व विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाओं, पत्रकारों ने भाग लिया। इसके बाद प्रातः 9 बजे माँ नर्मदा नदी की महाआरती स्थल के निरीक्षण में शामिल हुये। प्रातः 9ः30 बजे आनंदम में सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों के द्वारा कपड़े दान किए गये। आनंदम में महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती शालिनी तिवारी (जिला कार्यक्रम अधिकारी), श्रीमती मधुलिका उपाध्याय (प्रशासक वन स्टॉप सेंटर) और सुश्री प्रीति झारिया (पर्यवेक्षक) के द्वारा कपड़े दान किये गये। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि ऐसे खिलौने, कपड़े या अन्य कोई सामान जो आपके लिये अनुपयोगी है, किसी गरीब के लिये उपयोगी हो सकता है जो दीपावली के त्यौहार में उनके लिए खुशियां ला सकता है, ऐसे सामान आनंदम में जरूर दान करें।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की द्वितीय किस्त का वितरण 29 अक्टूबर को होगा
मंडला 26 अक्टूबर 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत द्वितीय किस्त का वितरण 29 अक्टूबर 2024 को मंदसौर जिले से किया जाना है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में छः हजार रूपए तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार/नायब तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि जिले में उक्त कार्यक्रम में विधायक/सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिला/ब्लॉक स्तर पर विधिवत आमंत्रित किया जाए। जिला स्तर पर कार्यक्रम हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार मंडला आवश्यक व्यवस्था एवं कार्य आयोजन संपादित कराना सुनिश्चित करेंगे। जैसे जन प्रतिनिधि आमंत्रण, फलेक्स बैनर, कार्यक्रम प्रसारण हेतु कम्प्यूटर स्क्रीन, इंटरनेट आदि के संबंध में कार्यवाही व अन्य सौंपे गये कार्य इत्यादि। जिला/ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर/बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। जिलों की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। जिले के समस्त हितग्राही वेबकास्ट लिंक के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को देख व सुन सकेंगे। (https://webcast.gov.in/mp/cmevents) लिंक का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। स्थानीय समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।

दीपदान, नर्मदा आरती और हर घर दीवाली कार्यक्रम के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
मंडला 26 अक्टूबर 2024
अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 12 नवंबर 2024 को दीपदान एवं नर्मदा आरती कार्यक्रम संपन्न कराया जाना है। कार्यक्रम के आयोजन हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम को नोडल अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी मण्डला श्री कपिल तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 से 29 अक्टूबर 2024 तक हर घर दीवाली कार्यक्रम के आयोजन हेतु परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास मण्डला श्री अनूप नामदेव को नोडल, (क्षेत्र संयोजक) सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मण्डला श्री रंजीत गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

