सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन में ए ग्रेड आने वाले अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा
मंडला 28 अक्टूबर 2024
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण लेवल 1 एवं लेवल 2 पर ही करना सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण समय पर नहीं करने वाले विभाग प्रमुखों के विरूद्ध अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों से शिकायतकर्ताओं को लाभान्वित कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज कराना सुनिश्चित करें। जिससे प्रदेश स्तर पर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरण में जिले की रैकिंग में सुधार हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को जिला योजना भवन में आयोजित समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, एसडीएम निवास शाहिद खान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा विभाग अयुब खान, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मनोज पुराविया, जिला योजना अधिकारी श्री ऋषभ जैन, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रमा दुबे, अग्रणी शाखा प्रबंधक श्री संजय कुमार, प्रभारी खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिछिया श्री लक्ष्मण सिंह सारस, मुख्य नगरपालिका अधिकारी निवास श्री शिवासिंह लोधी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नैनपुर श्री लक्ष्मण सिंह सारस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिछिया श्री आरके मंडावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंडला एवं नैनपुर श्री विनोद कुमार मरावी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीजाडांडी श्री उमेश कुमार सिंगरौरे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि कोई भी अधिकारी अवकाश स्वीकृत कराए बिना मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने विभाग प्रमुखों के अवकाश स्वीकृति हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर को भी निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभागों को भूमि आवंटन के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि विभागों के मांग अनुरूप उन्हें भूमि आवंटन समय सीमा में कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में विभाग प्रमुख द्वारा स्थल निरीक्षण भी कर लिया जाए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इसके बाद विभागों में लम्बित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग प्रमुख अधिकारी लम्बित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने न्यायालयीन प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन प्रकरणों में जवाब दावा निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिससे न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में पूर्ण हो सके।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि मंडला जिले के गौरव दिवस का आयोजन 15 एवं 16 नवंबर 2024 को किया जाएगा। उन्होंने गौरव दिवस का आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए हैं। गौरव दिवस के अवसर पर विभागों के द्वारा झाकियाँ, सैला नृत्य, लाईट एण्ड साउंड शो, रानी दुर्गावती की वीर गाथाओं पर आधारित कार्यक्रम, बिरसामुंडा जयंती पर कार्यक्रम, कवि सम्मेलन सहित विभागों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक में पीएम किसान ईकेवाईसी की समीक्षा की। जिले के समस्त किसानों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत समग्र ईकेवाईसी और आयुष्मान कार्ड की भी समीक्षा की। जिले के सभी व्यक्तियों के लिए आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इसी प्रकार से हर घर दीवाली एवं दीपदान के आयोजन और प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की कार्ययोजना के संबंध में समीक्षा की।

निर्वाचन आयोग के जिंगल का मुख्य नगरपालिका अधिकारी करेंगे प्रचार-प्रसार
मंडला 28 अक्टूबर 2024
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार वार्षिक संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 में दावे आपत्तियों की अवधि (29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024) के दौरान प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत तैयार कराई गई दो प्रकार की जिंगल (60-60 सैकेण्ड) के द्वारा अपशिष्ट संग्रहण वाहनों, रेल्वे स्टेशन/बस स्टैण्ड, ट्रेफिक सिग्नल के अनाउन्समेंट सिस्टम पर तथा जिले में समय-समय पर आयोजित मेलों/हाट दिवसों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अथवा विभाग के पास उपलब्ध अन्य संसाधनों के द्वारा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराना होगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करने पर अधिकारियों को दिए प्रशस्ति पत्र
मंडला 28 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को जिला योजना भवन में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि माह सितंबर में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में 90 प्रतिशत से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने पर अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा विभाग अयुब खान, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मनोज पुराविया, जिला योजना अधिकारी श्री ऋषभ जैन, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रमा दुबे, अग्रणी शाखा प्रबंधक श्री संजय कुमार, प्रभारी खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिछिया श्री लक्ष्मण सिंह सारस, मुख्य नगरपालिका अधिकारी निवास श्री शिवासिंह लोधी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नैनपुर श्री लक्ष्मण सिंह सारस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिछिया श्री आरके मंडावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंडला एवं नैनपुर श्री विनोद कुमार मरावी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीजाडांडी श्री उमेश कुमार सिंगरौरे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी आगामी माह में शिकायत का निराकरण में संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर अपने स्तर को बेहतर रखें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, एसडीएम निवास शाहिद खान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

सीईओ जिला पंचायत ने किया छपरतला शिविर का निरीक्षण
मंडला 28 अक्टूबर 2024
सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने विगत दिवस छपरतला में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले हर व्यक्ति का इलाज करते हुए आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाईयों का वितरण करें। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि सिकलसेल एनीमिया एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करें। ग्रामीणजनों से चर्चा करते हुए सिकलसेल एनीमिया, कुपोषित बच्चों की जांच सहित 12 तरह की जांचों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही शिविर में उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि अपने आस पड़ोस एवं जान पहचान वाले व्यक्तियों को शिविर में लाकर निःशुल्क दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ, एसडीओ आरईएस सहित संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आँगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ मनाई दीपावली
’हर घर दीवाली’ कार्यक्रम में उपहार भेंट कर दी शुभकामनाएँ
मंडला 28 अक्टूबर 2024
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने ’हर घर दीवाली’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक भवन स्वामी सीताराम वार्ड मंडला में आँगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों से आत्मीय बात करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और शिक्षा से संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बच्चों के बीच शैक्षणिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर बच्चों को दीपावली के उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास शालिनी तिवारी, रंजीत गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित थे।

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा
मंडला 28 अक्टूबर 2024
सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने विगत दिवस मवई विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य तथा ग्राम नरहरगंज में खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने कहा कि आवास का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने हितग्राही से चर्चा करते हुए समझाइश दी कि निर्माण सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत मवई, एसडीओ आरईएस सहित संबंधित उपस्थित थे।

सीईओ जिला पंचायत ने किया तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण
मंडला 28 अक्टूबर 2024
सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने मवई विकासखंड के ग्राम पंचायत घोटा मे मनरेगा योजना के तहत निर्माणधीन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यो में योजना का नाम, कार्य का नाम, स्वीकृति वर्ष, लागत तथा नियोजित श्रमिकों की संख्या आदि से संबंधित सूचना पटल अनिवार्य रूप से लगाएं। कार्यरत श्रमिकों को उनके पारिश्रमिक का भुगतान समय सीमा पर सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ, एसडीओ आरईएस सहित संबंधित उपस्थित थे।

सीईओ जिला पंचायत सैटेलाइट प्राथमिक शाला टिकरा टोला के विद्यार्थियों से की बात
मंडला 28 अक्टूबर 2024
ग्राम पंचायत लालपुर के सैटेलाइट प्राथमिक शाला टिकरा टोला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक गतिविधियों के तहत रूबरू हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अच्छे से पढ़ने और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने हेतु प्रोत्साहित किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने पीएचई के एसडीओ को निर्देशित किया कि शाला परिसर में जल जीवन मिशन योजना से तत्काल नल कनेक्शन कर पानी की सप्लाई करें। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ, एसडीओ आरईएस सहित संबंधित उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की द्वितीय किस्त का वितरण 29 अक्टूबर को होगा
मंडला 28 अक्टूबर 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत द्वितीय किस्त का वितरण 29 अक्टूबर 2024 को मंदसौर जिले से किया जाना है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में 6 हजार रूपए तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार/नायब तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि जिले में उक्त कार्यक्रम में विधायक/सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिला/ब्लॉक स्तर पर विधिवत आमंत्रित किया जाए। जिला स्तर पर कार्यक्रम हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार मंडला आवश्यक व्यवस्था एवं कार्य आयोजन संपादित कराना सुनिश्चित करेंगे। जैसे जन प्रतिनिधि आमंत्रण, फलेक्स बैनर, कार्यक्रम प्रसारण हेतु कम्प्यूटर स्क्रीन, इंटरनेट आदि के संबंध में कार्यवाही व अन्य सौंपे गये कार्य इत्यादि। जिला/ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर/बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। जिलों की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। जिले के समस्त हितग्राही वेबकास्ट लिंक के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को देख व सुन सकेंगे। (https://webcast.gov.in/mp/cmevents) लिंक का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। स्थानीय समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीताराम वार्ड में बच्चों के साथ मनाई दीपावली
’हर घर दीवाली’ कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को दिए मिठाई व उपहार
मंडला 28 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ’हर घर दीवाली’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक भवन स्वामी सीताराम वार्ड मंडला में बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने बच्चों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर बच्चों को दीपावली का पर्व सुरक्षित ढंग से मनाने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चे दीपावली पर्व में फटाखे और आतिशबाजी सुरक्षित रूप से करें, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की हानि न हो। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर दीपावली पर्व, गौवर्धन पूजा और धनतेरस मनाने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने दीपावली पर भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर दीपक जलाना, धनतेरस और गौवर्धन पूजा मनाने के बारे में बताया। उन्होंने नर्मदा नदी के जल को निर्मल व स्वच्छ रखने के लिए नर्मदा नदी में नहाते समय साबुन का उपयोग न करने की सलाह दी। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर बच्चों को दीपावली के अवसर पर मिठाई एवं उपहार भेंट किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्री ऋषभ जैन, कार्यपालन यंत्री आरईएस सुश्री गीता आर्मो, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला श्री गजानंद नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी और बच्चे उपस्थित थे।

