मंडला। जिले में अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध *पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में विशेष अभियान* संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अवैध शराब निर्माण के संभावित स्थलों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 10 सितंबर 2026 को *थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 4,720 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक* कार्रवाई की गई।
*थाना कोतवाली* पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर *ग्राम बरबसपुर क्षेत्र* में अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। *पुलिस टीम द्वारा तालाब के समीप झाड़ियों एवं नदी के बीच स्थित स्थान की जांच की गई। मौके पर लगभग 300 से 400 डिब्बों में 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन* पाया गया। मौके पर पंचनामा तैयार कर महुआ लाहन को नियमानुसार नष्ट किया गया।
*थाना महाराजपुर* पुलिस द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम *रामबाग कछार टोला, नर्मदा नदी के किनारे कार्रवाई* की गई। कार्रवाई के दौरान *02 अवैध शराब निर्माण अड्डों से 15 लीटर कच्ची शराब तथा 72 प्लास्टिक डिब्बों में लगभग 720 किलोग्राम महुआ लाहन* पाया गया। शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा लाहन सहित शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन, चूल्हे एवं अन्य सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया।
*पुलिस टीम*
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली शफीक खान, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव, उनि नागेन्द्र पटेल, उनि राघवेंद्र ठाकुर, उनि रूपराम झारिया,
सउनि नीरज मिश्रा, एवं सहित संबंधित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
