Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में संचालित गौशालाओं में गोवर्धन पूजा कर गौवंशों को लड्डू प्रासन कराया गया

मंडला 3 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल 2024 से 29 मार्च 2025 तक गौवंश रक्षा वर्ष मनाने के साथ ही गौवंश और गौरक्षा से संबंधित घोषणाएं की गईं हैं। जिसके तहत वर्ष 2024-25 को गौ रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन और उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. यू.एस. तिवारी के मार्गदर्शन में गौ रक्षा वर्ष के अंतर्गत शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर जिले में संचालित गौशाला बिझौली विकासखंड निवास, गौशाला दूबा विकासखंड मवई, गौशाला सिवनी माल विकासखंड नारायणगंज, गौशाला चाबी विकासखंड मोहगांव में गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। गोवर्धन पूजन के अवसर पर अहीर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नागरिक गौपूजन में शामिल होकर गौवंश पशुओं को लड्डू प्रासन कराया। कार्यक्रम में रंगोली, पशु उपचार, स्वच्छता कर गौ सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौ सेवकों और पशु प्रेमियों को सम्मानित किया गया।

Related posts

31 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

मंत्री श्रीमती उइके एवं सांसद श्री कुलस्ते ने किया प्रोजेक्ट सुरक्षा कवच लाँच विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के लिए किया जायेगा प्रशिक्षित जिले के एक लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

Reva India News

पूजन घाट में की गई नर्मदा सेवा

Reva India News

Leave a Comment