मण्डला। वैश्य महासम्मेलन जिला ईकाई मंडला की बैठक शुक्रवार को गोंडी पब्लिक ट्रस्ट में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना जिला इकाई की गतिविधियों को गति देना तथा संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना रहा बैठक में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संदेश जैन एवं प्रदेश महामंत्री रामजी अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष अशोक गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया एवं सर्वसहमति से सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सोनी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पद में श्रीमति अंजना चौरसिया को नियुक्त किया गया है। वहीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संदेश जैन ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सदस्यों की एकजुटता आपसी समन्वय और समाजहित में किए जाने वाले कार्यों से निर्धारित होती है इसलिए संगठन से जुड़े प्रत्येक सदस्य को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए संगठन की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोडऩे पर भी बल दिया गया वहीं प्रदेश महामंत्री रामजी अग्रवाल ने कहा कि बैठक का एक प्रमुख विषय मंडला जिला इकाई के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और नए पदाधिकारियों की घोषणा करना रहा। जिला इकाई को अधिक सक्रिय और व्यवस्थित बनाने की बात की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और उसकी गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों की नियमित भागीदारी जरूरी है तो संभागीय अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि संगठन की मजबूती केवल पदों और दायित्वों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके लिए प्रत्येक सदस्य का सहयोग समर्पण और सहभागिता जरूरी है जब सभी सदस्य सामूहिक भावना के साथ कार्य करेंगे तभी संगठन अपने उद्देश्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेगा। इस दौरान इन्द्रेश बब्बल खरया, नीरज अग्रवाल, रंजीत कछवाहा, आनंद सोनी मुकेश सोनी, सुधीर कांसकार श्रीमति वर्षा चौरसिया, श्रीमति अनिता गोयल श्रीमति अनिता राय, विजय अग्रवाल, अशोक सोनी, श्रीमति ममता चौरसिया, राजेश अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, धर्मेन्द्र धारया सहित अनेक सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं बैठक में संरक्षक पद में विनोद अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मुकेश सोनी, सुधीर कांसकार, अनिता गोयल, ममता चौरसिया को सर्वसहमति से चुना गया है। वहीं आभार प्रदर्शन नीरज अग्रवाल द्वारा किया गया।
