Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, नपा अध्यक्ष और कलेक्टर ने वॉकाथन (रैली) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मंडला 14 नवंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, मुख्य नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गुरूवार को मंडला गौरव दिवस पर पुलिस परेड मैदान में वॉकाथन रैली को हरी झंडी दिखाकर महात्मा गांधी स्टेडियम के लिए रवाना किया। वॉकाथन रैली पुलिस परेड मैदान से नेहरू स्मारक, बैगा-बैगी चौक, कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए महात्मा गांधी स्टेडियम तक पहुंची। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण और छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

Related posts

कोविड महामारी से अनाथ हुए बच्चों के लिए केन्द्र की पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना 23 वर्ष की आयु पर मिलेंगे 10 लाख रुपये मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के हितग्राही भी होंगे पात्र

Reva India News

नाबार्ड और सीडीवीडी ने अंतर्राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस को नवाचार के साथ मनाया

Reva India News

राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने की रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात रेल सेवाओं के विस्तार के लिए दिया मांग पत्र

Reva India News

Leave a Comment