Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आओ हम सब मिलकर मंडला जिले का गौरव बढ़ाएं – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके

 

गौरव दिवस पर जनजातीय ओलम्पिक खेलों को नई पहचान मिलेगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिपं सीईओ, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राओं और पत्रकारों के साथ जुम्बा नृत्य किया

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गौरव दिवस पर पुलिस अधीक्षक और जिपं सीईओ के साथ गिल्ली डंडा खेला

 

मंडला 14 नवंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में भगवान बिरसामुंडा की जयंती मनाई जाएगी। भगवान बिरसामुंडा की जयंती के अवसर पर मंडला जिले में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज मंडला जिले में गौरव दिवस का शुभारंभ किया गया है। मंडला जिला नर्मदा नदी के तट पर बसा है। हम सब इस पवित्र नगरी के वासी है। गौरव दिवस के अवसर पर जनजातीय ओलम्पिक खेल के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। गौरव दिवस के इन कार्यक्रम में जिला प्रशासन और जिले के नागरिकों की महत्वपूर्ण सहभागिता है। उन्होंने मंडला जिलावासियों को गौरव दिवस की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके गुरूवार को महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मशाल जलाकर जनजातीय ओलम्पिक खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजित जनजातीय ओलम्पिक खेल में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने गिल्ली डंडे का खेल खेले। इसी प्रकार से सभी जनजातीय ओलम्पिक खेल के अंतर्गत शामिल सभी प्रतिभागियों ने खो-खो, पिट्टू, गिल्ली डंडा और रस्साकसी का खेल खेला। आयोजित खेलों को उपस्थित समुदाय ने देखकर खेल का आनंद लिया और तालियाँ बजाई।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि गौरव दिवस से मंडला जिले को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आओ हम सब मिलकर गौरव दिवस मनाएं और हमारे बच्चे मंडला जिले का गौरव बढ़ाएं। आज महात्मा गांधी स्टेडियम में जनजातीय ओलम्पिक खेल के अंतर्गत खो-खो, पिट्टू, रस्साकसी और गिल्ली-डंडा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यह खेल धीरे-धीरे लुप्त रहे थे, इन खेलों को जनजातीय ओलम्पिक खेल में शामिल करने से नई पहचान मिलेगी। इससे हमें ग्रामीण क्षेत्रों के इन खेलों के महत्व के बारे में जानकारी मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के इन खेलों को गौरव दिवस में शामिल कर इनका महत्व बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इन खेल प्रतियोगिता में आपके द्वारा भागीदारी सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को जनजातीय ओलम्पिक खेलों को खेल भावना के साथ खेलने को कहा।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने स्टेडियम में नगरपालिका अध्यक्ष, नगरपालिका उपाध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं और पत्रकारों के साथ जुम्बा नृत्य किए। इसके बाद जनजातीय ओलम्पिक खेल खो-खो, पिट्टू, गिल्ली डंडा और रस्साकसी का खेल खेले गए। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इस अवसर पर गिल्ली डंडा के खेल में विकासखंड नारायणगंज की टीम को विजेता और विकासखंड मवई की टीम को उपविजेता। पिट्टू के खेल में ग्राम सालीवाड़ा विकासखंड नैनपुर की टीम को विजेता और विकासखंड बिछिया की टीम को उपविजेता। खो-खो के खेल में विकासखंड मवई की टीम को विजेता और विकासखंड नैनपुर की टीम को उपविजेता। रस्साकसी के खेल में जिला पुलिस को विजेता और जिला पत्रकार समूह को उपविजेता होने पर शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने जुम्बा नृत्य के लिए सुश्री रानी चंद्रौल को भी सम्मान किया।

Related posts

मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों को दी गई “सुरक्षा एवं जागरूकता” संबंधी जानकारी

Reva India News

*लगातार वर्षा के चलते मंडला के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, एवं सतत निगरानी जारी*

Reva India News

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment