Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती का भव्य आयोजन हुआ पंचचौकी महाआरती में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, पत्रकारगण, श्रद्धालु, छात्र-छात्राएं और नागरिकगण शामिल हुए

मंडला 14 नवंबर 2024

माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में गुरूवार को संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती का आयोजन किया गया। पंचचौकी महाआरती माहिष्मती घाट के अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, संकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुई। पंचचौकी महाआरती को लेकर मंडला जिलेवासियों में भारी उत्साह और उल्लास देखने को मिला। पंचचौकी महाआरती में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, धर्मप्रेमी, व्यापारीगण, श्रद्धालु, पत्रकार, छात्र-छात्राएं और नागरिकगण शामिल हुए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि मां नर्मदा पंचचौकी महाआरती में प्रतिदिन संध्याकाल को आयोजित की जा रही है। सभी श्रद्धालुजन पंचचौकी महाआरती में अनिवार्य रूप से शामिल हों। उन्होंने सभी से अपील की कि नर्मदा नदी में साबुन से स्नान न करें और गंदे कपड़े न धोएं। नर्मदा नदी में पूजन सामग्री या अन्य सामग्रियों का विसर्जन न करें। जिससे नर्मदा नदी का जल साफ व स्वच्छ होकर प्रवाहित होता रहे। नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती के आयोजन के अवसर पर दीपदान कर नर्मदा नदी में प्रवाहित किया गया। जिससे नर्मदा नदी का जल दीपों से पूरी तरह से झिलमिला उठा। नर्मदा अष्टक गान कर नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गई, इसके बाद ’ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय नर्मदे, जय भवानी, जय जगदम्बा, जय नर्मदा, जय राधेकृष्णा और जय-जयकार किया गया। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद रानी दुर्गावती महाविद्यालय, गर्ल्स महाविद्यालय, सरदार पटेल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा फ्लेश मोबाईल डांस प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राआंे ने प्रसिद्ध लोकगीत ’हिलोर मारे माई नर्मदा हिलोर मारे’, ’मां नर्मदा मंे दीप जलता रहे’ इसके बाद ’मोहे तू रंग दे बसंती’ गीत पर जमके नृत्य किया गया। छात्र-छात्राआंे के द्वारा प्रस्तुत नृत्य को उपस्थित समुदाय ने देखा और सुना। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारीगण, पत्रकारगण, श्रद्धालु, छात्र-छात्राएं और जिले के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 अगस्त 2022

Reva India News

आध्यात्मिक उत्सव में जाएगे मण्डला से श्रद्धालु

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस पर थानमगाँव वाटरशेड में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

Leave a Comment