Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्राएं खूब मन लगाकर पढ़ाई करें जिससे आपका सुनहरा भविष्य बन सके – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रानी अवंती बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बाल मेला को संबोधित किया

मंडला 14 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में कक्षा नवमी से कक्षा बारहवी तक की पढ़ाई जीवन निर्माण के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इन्ही कक्षाओं की पढ़ाई से छात्र-छात्राआंे के भविष्य का निर्धारण होता है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा, जिससे उनका सुनहरा भविष्य बन सके। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी विभिन्न कलाओं के माध्यम से छात्र-छात्राएं पारंगत होकर विभिन्न क्षेत्रों मंे जा सकते हैं। छात्र-छात्राओं में खेल, कला, गायन जैसी प्रतिभा है, तो इन कलाओं को भी अनिवार्य रूप से निखारें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा रानी अवंती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में बाल मेला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को आयोजित बाल दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनाली सिडाम सहित पत्रकारगण व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि मंडला जिले में गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 15 नवंबर को सेमरखापा में जनजातीय करमा सैला नृत्य का आयोजन किया जाएगा। धरती आबा, जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान एवं भगवान बिरसामुंडा जीवन दर्शन पर नाट्यमंचन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौरव दिवस के अवसर पर फुड फेस्टिवल, पारंपरिक हस्तशिल्प की प्रदर्शनी, मेहंदी, टेटू जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को कहा कि हमेशा स्वच्छता को अपनाएं। अपने आसपास के परिसर एवं स्थलों को साफ व स्वच्छ रखें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि मां नर्मदा नदी में साबुन से स्नान न करें और गंदे कपड़े न धोएं। नर्मदा नदी में पूजन सामग्री या अन्य सामग्रियों का विसर्जन न करें। नर्मदा नदी में प्लास्टिक या कूड़ा करकट इत्यादि न डालें। नर्मदा नदी की स्वच्छता को बनाए रखें। जिससे नर्मदा नदी का जल साफ व स्वच्छ होकर प्रवाहित होता रहे।

आयोजित कार्यक्रम को जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रवीण सिन्हा ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोगों को विधिक संबंधी जानकारी दी जाती है। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जिले में दस हजार पेड़ लगाए गए हैं, जिसमें विभागों और स्कूलों की सहभागिता की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जानी चाहिए। छात्र-छात्राओं को लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकारों और मूल कर्तव्यों का पालन करें। हमेशा पर्यावरण और शासकीय संपत्ति की रक्षा करें। आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया। बाल मेला में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पकवान, व्यंजन और फल के स्टॉल लगाए। इस अवसर पर जिले के समस्त विकासखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान, पर्यावरण, भौतिक, भूगोल, कल्चर से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। जिसका कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सहायक कलेक्टर ने अवलोकन किया।

Related posts

श्रीकृष्ण पर्व’ के अवसर पर माहिष्मती घाट में विशेष पंचचौकी महाआरती का आयोजन

Reva India News

प्रत्येक मतदाता तक पहुंचते हुये उसे नैतिक मतदान के लिये प्रेरित करें शत प्रतिशत मतदान के लिये मेन टू मेन मार्किंग करें – मनोज खत्री समीक्षा बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिये स्वीप गतिविधियों को परिणामदायी बनाने के निर्देश

Reva India News

Toddler has howling match with husky and it’s hard to tell who’s winning

Admin

Leave a Comment