Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1433.6 मिमी वर्षा दर्ज

मंडला 4 सितंबर 2025

मण्डला जिले में बारिश का दौर जारी है, 1 जून से 4 सितंबर तक 1433.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 4 सितंबर की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 2.4 मि.मी., नैनपुर में 8.7 मि.मी., बिछिया में 1.7 मिमी, घुघरी में 1.5 मि.मी. एवं नारायणगंज में 3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 4 सितंबर तक तहसील मंडला में 1560.6 मिमी, नैनपुर में 1466.1 मिमी, बिछिया में 1368.5 मिमी, निवास में 1395.8 मिमी, घुघरी में 1326.3 मिमी एवं नारायणगंज में 1505 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1275.1 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

1 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर व एसपी ने किया विस्तृत निरीक्षण

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 16 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Reva India News

Leave a Comment