Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम ने पेटेगांव में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया

मंडला 20 नवंबर 2024

एसडीएम मंडला सोनल सिडाम नेे मण्डला विकासखंड के ग्राम पंचायत पेटेगाँव में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से चर्चा करते हुए शिविर में 12 तरह की जाँच करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस शिविर में अधिक से अधिक नागरिक आकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य जांच का लाभ जरूर उठाएं। साथ ही जिन व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड नहीं बने हैं वे शिविर के माध्यम से अपना कार्ड जरूर बनवा लें। इस अवसर पर तहसीलदार मण्डला अजय श्रीवास्तव, पटवारी सहित राजस्व अमला उपस्थित था।

Related posts

’’विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया गया अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण’’

Reva India News

छात्र छात्राओं को दिया ऑनलाईन स्वरोजगार प्रशिक्षण

Reva India News

नैनपुर पुलिस ने सट्टेबाज के विरूध्द की कार्यवाही  

Reva India News

Leave a Comment