Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेम बच्चों को आज दी जाएगी स्वर्ण प्राशन की तृतीय खुराक

मंडला 20 नवंबर 2024

कलेक्टर के मार्गदर्शन से आयुष विभाग के द्वारा कुपोषण से निदान के लिये नवाचार स्वर्ण कवच अभियान 27 सितंबर 2024 को शुभारंभ किया गया है। इस अभियान में जिले के सेम बच्चों को चिन्हांकित किया गया है जिसके अंतर्गत आयुर्वेदिक औषधि स्वर्ण प्राशन पुष्य नक्षत्र की तिथि में ही दी जाती है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है एवं बौद्धिक शक्ति क्षमता का विकास होता है। स्वर्ण प्राशन का तृतीय खुराक 21 नवम्बर 2024 को सभी विकासखंडों में 32 केन्द्र बनाकर सेम बच्चों को स्वर्ण प्राशन की औषधि दी जाएगी।

जिला आयुष अधिकारी श्रीमती गायत्री अहाके से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड मंडला के जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, एनआरसी और बम्हनी में, बिछिया विकासखंड के बिछिया, अंजनिया, सिझौरा, ककैया, मोचा और रामनगर, नैनपुर विकासखंड के नैनपुर, डिठौरी और पिंडरई, विकासखंड नारायणगंज के नारायणगंज, मानेगांव और देवरीकला, निवास विकासखंड के निवास, मनेरी, भीकमपुर और पिपरिया में, बीजाडांडी विकासखंड के बीजाडांडी, समनापुर और विजयपुर, मवई विकासखंड के मवई, मोतीनाला, अंजनी, मेढा और घुटास में, घुघरी विकासखंड के घुघरी, सलवाह और सुरेहली एवं मोहगांव विकासखंड के मोहगांव और देवगाँव में केन्द्र बनाकर सेम बच्चों को स्वर्ण प्राशन की औषधि दी जाएगी।

Related posts

निवास तहसील में जनगणना प्रशिक्षण जारी, प्रगणकों को दी जा रही फील्ड की बारीकियाँ

Reva India News

आज से प्रारंभ होगा गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन

Reva India News

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए 20 फरवरी तक होंगे पंजीयन

Reva India News

Leave a Comment