Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिव्यांगजन शारीरिक कमजोरी को भूलकर विकास की मुख्य धारा से जुड़ें – श्रीमती संपतिया उइके दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न

मंडला 3 दिसंबर 2024

अंतर्राष्ट्रीय विश्व दिव्यांग दिवस पर होटल नर्मदा इन में आयोजित कार्यक्रम में म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। दिव्यांगजन शारीरिक कमजोरी को भूलकर विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। दिव्यांगजन हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अन्य लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए सरकारी नोकरी में आरक्षण की सुविधा देती है। आगामी समय में दिव्यांग सम्मेलन/युवक युवती सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं लेप्रा सोसायटी मण्डला द्वारा दिव्यांगजनों के लिए खेल कूद सामर्थ प्रदर्शन एवं रोजगार मेला का आयोजन भी किया गया।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शिक्षकों से आव्हान किया कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए एक अभिभावक के रूप में सहभागी बनें। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने विभिन्न खेल, रंगोली तथा चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री रोहित बड़कुल सहित संबंधित उपस्थित थे।

खेलकूद, रंगोली और कला प्रतियोगिता का आयोजन

 

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 168 दिव्यांगजनों ने सहभागिता करते हुए रस्सी खीच, नीबू दौड़, कुर्सी दोड़, रंगोली इत्यादि गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये। लेप्रा सोसायटी मण्डला द्वारा आयोजित रोजगार मेले में आये 22 एमएसएमई द्वारा रोजगार के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा स्टॉल का निरीक्षण किया गया।

Related posts

झील महोत्सव-दिन में साहसिक खेल, रात में सजेगी सुरों की महफिल मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और जबलपुर पुरातत्व पर्यटन संस्कृति परिषद का आयोजन 29 मार्च से 13 अप्रैल बिंयोड स्टूडियोज ने तैयार किया कार्यक्रम का डिजाइन

Reva India News

मटियारी में बोरी बंधान कर ग्रामवासियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प  

Reva India News

तिलक वार्ड स्टेडियम ग्राउंड मंडला में प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment