Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महाविद्यालय बम्हनी में आयोजित शिविर में 45 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए  

मंडला 9 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं सड़क सुरक्षा माह 2025 के अन्तर्गत गुरूवार को जिला परिवहन कार्यालय मंडला और यातायात थाना मंडला के तत्वाधान में शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजर में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस बनाए जाने के सम्बन्ध में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, यातायात नियमों, सड़क पर चलने हेतु सावधानियां और हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाने के संबंध में जानकारी दी गई। आयोजित शिविर में 42 विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। शिविर में कॉलेज के प्राचार्या श्रीमती करुणा नेमा, यातायात निरीक्षक श्री ललित धुर्व, जिला परिवहन कार्यालय स्टाफ श्री राहुल उईके सहित यातायात थाना व महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद था।

Related posts

बाल विवाह रोकने जागरूकता कार्यशाला संपन्‍न 

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रो. राजीव त्रिपाठी को आर.जी.पी.वी. का कुलपति  नियुक्त किया

Reva India News

कान्हा में घायल बाघिन का रेस्क्यू एवं उपचार

Reva India News

Leave a Comment