Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की उपस्थिति में पंचचौकी महाआरती संपन्न

मंडला 3 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की उपस्थिति में मंगलवार को माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में पंचचौकी महा आरती संपन्न हुई। पंचचौकी महा आरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महा आरती के पश्चात नर्मदा नदी में दीपदान किया गया। महा आरती के समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में प्रसादी का वितरण किया गया। पंचचौकी महाआरती में डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, तहसीलदार बम्हनी हिमांशु भलावी सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकारगण और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

पॉलीटेक्निक प्लेसमेंट ड्राइव में 22 छात्र-छात्राएं चयनित

Reva India News

नर्मदा परिक्रमा पथ के भूमि आवंटन तीन दिवस में पोर्टल में दर्ज कराएं – कलेक्टर

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment