Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के लिए नियुक्त रोल प्रेक्षक का द्वितीय भ्रमण 5 दिसंबर को होगा

मंडला 3 दिसंबर 2024

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत जिले के लिए नियुक्त रोल प्रेक्षक-कमिश्नर जबलपुर अभय वर्मा का द्वितीय भ्रमण 5 दिसंबर को होगा। रोल प्रेक्षक द्वारा जिला योजना भवन मण्डला के सभाकक्ष में अपरान्ह 2 बजे से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, स्वीप इंचार्ज एवं कैम्पस एम्बेसडर की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में द्वितीय चेकलिस्ट तथा प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण की समीक्षा की जावेगी।  अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 15 दिवस एवं 7 दिवस से अधिक अवधि से लंबित फार्मों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करते हुए बैठक में अपनी विधानसभा क्षेत्र की अद्यतन जानकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Related posts

कलेक्टर के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त अभियान शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ रखने का दिया संदेश

Reva India News

नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई विविध प्रस्तुतियाँ

Reva India News

तनख्वाह से परिवार नहीं चलता, तो लेनी पड़ती हैं रिश्वत की भीख, *शर्म और मर्यादा सभी को हजम करते जा रहें हैं अधिकारी और कर्मचारी*

Reva India News

Leave a Comment