Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया रैनबसेरा निरीक्षण

मंडला 4 दिसंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय में स्थित रैनबसेरा का निरीक्षण करते हुए जीर्णाेद्धार कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रैनबसेरा परिसर में साफ-सफाई का ध्यान दें। परिसर को हमेशा साफ-सुथरा रखें। कलेक्टर ने कहा कि रेन बसेरा में मरीजों के परिजनों के लिये ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही रेन बसेरा का नियमित रूप से फॉलोअप करने के साथ-साथ पर्याप्त प्रकाश और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, सीएमओ नगर पालिका गजानन नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

जिले में अब तक 989.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

मलेरिया मास सर्वेलेंस केम्प एवं मास सर्वेलेंस कार्य  

Reva India News

Leave a Comment