Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर पालिका ने की चूना मार्किंग

मण्डला 23 दिसम्बर 2020

स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में नगर के प्रमुख मार्गों में दुकानों को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने चूने से मार्किंग की गई। प्रमुख चौराहों तथा मार्गों में सड़क पर सामग्री रखकर अथवा ठेले लगाने वाले व्यापारियों को समझाईश दी गई। इसी प्रकार सब्जी विक्रेता सहित सभी दुकानदारों को डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा है कि चूना मार्किंग का पालन नहीं करने वाले तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में डस्टबिन नहीं रखने वाले व्यापारियों की सामग्री जप्त की जाएगी तथा जुर्माना वसूला जाएगा।

Related posts

11 दिनों में लौट आई नन्ही सोनिया की मुस्कान

Reva India News

संकल्प से समाधान अंतर्गत ग्राम सलैया में विशेष ग्रामसभा आयोजित

Reva India News

5 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

Leave a Comment