Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

मंडला 10 दिसंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में अलग-अलग अनुविभागों से आए कुल 84 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह एवं अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में महाराजपुर निवासी सरोज चौधरी ने नक्शा बटांकन और सीमांकन के संबंध में, ग्राम ग्वारा निवासी कन्हैया लाल ने आपत्ति निरस्त किये जाने के संबंध में, ग्राम मेंढी निवासी दीपचंद झारिया ने पीएम आवास दिलाने एवं अधिग्रहण की भूमि का भुआवजा दिलाने के संबंध में, ग्राम भंवरदा निवासी रिंकू बैरागी ने आवास बनाने के लिए भूमि आवंटित करने के संबंध आवेदन दिए। साथ ही जनसुनवाई में अनेक अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 26 अक्टूबर 2023

Reva India News

निवास में हुआ जन विश्वास शिविर जनता तक त्वरित लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकता – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते

Reva India News

लगभग् 80 लाख की लागत् से बना ऑक्सीजनयुक्त कोविड अस्पताल जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर 70 एवं नैनपुर में 30 बेड

Reva India News

Leave a Comment