Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

11 दिसंबर को 6 पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

मंडला 9 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 11 दिसंबर 2024 दिन बुधवार को 6 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर को 2 विकासखंड के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत मोहनिया पटपरा, हिरदेनगर और खापाकला में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत लालपुर, चंदगांव और इन्द्री में शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

सहारा ग्रुप से संबंधित शिकायतों के लिए 21 जनवरी को संपर्क करें

Reva India News

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

2 अक्टूबर गाँधी जयंती से प्रदेश में मनाया जाएगा मद्य निषेध सप्ताह भोपाल से जिला स्तर से तक आयोजित होंगे जगरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment