Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध व्यापार से घटित होने वाले अपराधों पर समुचित कार्यवाही करने कलेक्टर ने दिए आदेश

मण्डला 29 अक्टूबर 2021

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह ने अवैध व्यापार तथा नशे के कारण घटित होने वाले अपराधों की जांच कराकर समुचित कार्यवाही करने संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के अवैध व्यापार तथा नशे के कारण घटित होने वाले अपराधों के संबंध में विभिन्न माध्यम से आवेदन एवं ज्ञापन के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उक्त संबंध में सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तहसीलदार तथा संबंधित थाना प्रभारी को आदेशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए उक्त संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों की जांच कराकर समुचित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

*ब्लड डोनेट कैंप लगाकर मनाया प्रदेश अध्यक्ष गो पुत्र दिलीप चंद्रोल का जन्मदिन*

Reva India News

बाल विवाह मुक्त भारत के लिए कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

संकल्प से समाधान अंतर्गत ग्राम सलैया में विशेष ग्रामसभा आयोजित

Reva India News

Leave a Comment