Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित हुईं जिले की 1 लाख 99 हजार 435 लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की हितग्राहियों के खातों में राशि

मंडला 11 दिसंबर 2024

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1.28 करोड़ लाड़ली बहनों एवं 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को राशि सिंगल क्लिक से अंतरण की। इस दौरान जिले की 1 लाख 99 हजार 435 पात्र महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की गई। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का जिले में सीधा सजीव प्रसारण किया गया। पीएम श्री रानी दुर्गावती महाविद्यालय सभागार से लाड़ली बहनों ने सहभागिता की। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, प्रफुल्ल मिश्रा, सहायक संचालक रोहित बड़कुल, परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी, सीडीपीओ महिला बाल विकास अनूप नामदेव सहित संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित होने पर महिला हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योजना के माध्यम से मिलने वाले पैसों से महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर एक कदम और बढ़ सकेंगी।

Related posts

कोरोना के 2 नये मरीज मिले

Reva India News

मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद जिला मंडला पर हुआ कार्यकारिणी का गठन

Reva India News

कन्या शिक्षा परिसर बिछिया में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment