Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवीन आँगनबाड़ी केन्द्र बर्राटोला का निरीक्षण किया

मंडला 18 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को नवीन आँगनबाड़ी केन्द्र बर्राटोला, चिरईडोंगरी का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक होना बताया। आंगनबाड़ी केन्द्र के प्रांगण में किचनगार्डन लगाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र में व्यवस्थित रूप से पेंटिंग व पुताई करने को कहा। आंगनबाड़ी भवन की दीवारों में बच्चों के लिए उपयुक्त पेंटिंग बनाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र में पेवरब्लॉक भी व्यवस्थित ढंग से लगाने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, तहसीलदार नैनपुर सुश्री पूजा राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित जिला, जनपद एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई दुकानों से सैंपल लिए गए

Reva India News

जिले में 1573.7 मि.मी. वर्षा दर्ज

Reva India News

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: परियोजना कार्यालय में जागरूकता संवाद

Reva India News

Leave a Comment