Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने धान उपार्जन केन्द्र जामगांव का निरीक्षण किया

मंडला 18 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को धान उपार्जन केन्द्र जामगांव विकासखंड नैनपुर का निरीक्षण किया। मंडला जिले में सभी धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए बारदाना, छन्ना, कांटा, पंखा, छाया तथा पेयजल का प्रबंध किया गया है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। किसानों का उपार्जन निर्धारित मात्रा में तत्काल खरीदा जाए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों से उपार्जन की गई फसलों का तत्काल परिवहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रों में नोडल नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर वे तत्काल संपर्क कर सकें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, तहसीलदार नैनपुर सुश्री पूजा राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी और जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

देवरी टिकरिया में जल संरक्षण की अनूठी पहल बोरी बंधान कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक ग्राम पंचायत टिकरिया में लगभग 190 बोरियों का बोरी बंधान

Reva India News

जन्मजात मोतियाबिंद की सर्जरी हेतु 11 बच्चे चिन्हित  

Reva India News

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

Leave a Comment