Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने का प्रयास करें- कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंडला 23 दिसंबर 2024

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें। पूरी क्षमता से कार्य करते हुए प्रत्येक हितग्राही को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं का लाभ पहुचाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर परिणाम प्रदर्शित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह एवं अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, आशुतोष ठाकुर सहित समस्त एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रत्येक प्रकरणों का समय सीमा में सकारात्मक निराकरण करें। प्रकरणों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने का प्रयास करें। उन्होंने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों पर फोकस करें। कलेक्टर ने नवम्बर माह में सीएम हेल्पलाईन के मध्यप्रदेश में टॉप 5 में आने पर सभी जिलाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नॉन अटेंड शिकायतों पर नोटिस जारी करें। मुख्यमंत्री जनकल्याण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आगामी 3 दिवस में 90 प्रतिशत से अधिक आवेदकों को स्वीकृत करें। प्रत्येक हितग्राहियों को पात्रतानुसार लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उपार्जन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि उपार्जित धान का परिवहन में गति लाएं। उच्च न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक प्रकरणों पर निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करें। बैठक में कलेक्टर ने उर्वरक भंडारण, मानव अधिकार आयोग के लम्बित प्रकरण, पीएम आवास की प्रगति, भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों, आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा, अंतर्विभागीय बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

निवास एवं मवई में ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान पर कार्यशाला  

Reva India News

सहायक कलेक्टर आकिप खान ने अंजनिया में आरोग्यम मंडला शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

मद्य निषेध सप्ताह में हुए विविध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment