Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करने पर अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

मंडला 23 दिसंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन के नवम्बर माह में हुए 90 प्रतिशत से अधिक निराकरण के लिए 16 विभागों के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लगातार शिकायत निराकरण में संतुष्टि स्तर को बेहतर रखें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, आशुतोष ठाकुर, समस्त एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थिति थे।

नवम्बर माह में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में हुए 90 प्रतिशत से अधिक निराकरण में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री आहके, मुख्य नगरपालिका अधिकारी निवास शिवा सिंह लोधी, प्राचार्य आईटीआई आरएस वरकड़े, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा विभाग अयुब खान, जिला योजना अधिकारी क्षमा सराफ, जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज पुराविया, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग चंद्रशेखर धुर्वे, प्रभारी खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य, जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे, अग्रणी शाखा प्रबंधक सुजय कुमार, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क योजना ऊषा चौधरी, सहायक संचालक पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक दिलीप कुमार श्रीवास, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग रोहित बड़कुल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 3 सितम्बर2021

Reva India News

नींद से जागा आबकारी अमला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर की गयी छापामार कार्यवाही

Reva India News

अतिवृष्टि और बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी रखें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment