Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पासपोर्ट कार्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

मंडला 30 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को पोस्ट ऑफिस मंडला में विदेश मंत्रालय पोस्टल डिपार्टमेंट के द्वारा 40 लाख की लागत से निर्माण किए जा रहे पासपोर्ट कार्यालय का निरीक्षण किया। पासपोर्ट कार्यालय का निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। पासपोर्ट कार्यालय में रोजाना 45 एपाईंटमेंट का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पासपोर्ट कार्यालय का निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण कर प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय निर्माण स्थल में निर्माण कार्य व लागत राशि का बोर्ड लगाने को कहा है। निरीक्षण के दौरान विदेश मंत्रालय से श्री शतांसु चौरसिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार श्री अजय श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

प्रकृति से ही हमारे जीवन का अस्तित्व है – कलेक्टर श्री मिश्रा वन एवं वन्यजीव संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 फरवरी 2023

Reva India News

बम्हनी बंजर में मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल, घरेलू सिलेंडर जप्त

Reva India News

Leave a Comment