Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मण्डला भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए हुई रायशुमारी…………..*   *अपेक्षित श्रेणी के 58 पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने दिया मत…………….*   *पार्टी गाईडलाईन के तहत पर्ची में लिखे गये 6 नाम.*………… *भावी जिलाध्यक्ष का नाम लिफाफे में हुआ बंद*………………..* 

 

मण्डलाः- भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतिम चरण में भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष के पद हेतु रायशुमारी की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति प्रज्ञा त्रिपाठी एवं पर्यवेक्षक श्रीमति लता ऐलकर ने रायशुमारी के पूर्व उपस्थित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए पार्टी गाईडलाईन के तहत दिये गये निर्देशों का जिक्र करते हुए कहा कि यह निर्वाचन भारतीय जनता पार्टी के संवैधानिक लोकतंत्र की यह प्रक्रिया है जिसमें लंबे समय से पार्टी में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को अपनी अपेक्षा व आकांक्षाओं को लेकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। आम सहमति से प्रदेश संगठन भावी जिलाध्यक्ष का नाम तय करेगी। जिसे हम सभी को स्वीकार करना होगा। यह हमारी पार्टी की परंपरा रही है। सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन मार्ल्यापण कर चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके, भीष्म द्विवेदी,पूर्व विधायक श्री देवसिंह सैयाम, श्री रामप्यारे कुलस्ते, डॉ शिवराज शाह, झल्लू लाल तेकाम, पंडित सिंह धुर्वे,पूर्व जिलाध्यक्ष, बालकिशन खंडेलवाल, सिंघई प्रमोद जैन, बिजेन्द्र कोकडिया, रतन सिंह ठाकुर सहित मण्डल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगरपालिका नैनपुर अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, उपाध्यक्ष संजूलता वैष्णव उपस्थित थे।

*भाजपा जिलाध्यक्ष हेतु 20 दावेदारों ने किया आवेदन………………*

संगठन पर्व के तहत जिलाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया में अंतिम चरण तक 20 दावेदार ने अपना आवेदन एवं बायोडाटा प्रस्तुत किया। इसमें तीन महिला सदस्य हैं जिसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, सुधीर कसार, राजेश जैन, प्रफुल्ल मिश्रा, शैलेष मिश्रा, महेन्द्र पटेल, जयदत्त झा, उमेश ठाकुर, आशीष जैन, अखिल सिहारे, संदीप सिंह, भगवती श्रीधर, जगत सिंह मरावी, नीरज मरकाम, डॉ विजय सर्वटे, रीतेश राय, शिव पूसाम शशि पटेल शिखा श्रीवास्तव मंजू कछवाहा ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। निर्वाचन की प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश संगठन की गाईडलाईन के तहत जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया में जिले से अनुसूचित जनजाति वर्ग की एक महिला सदस्य एवं अनुसूचित जनजाति के पुरूष सदस्य का नाम भी पर्ची में लिखा गया इसके साथ जिले से 2 प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य चुने जाने हैं इस हेतु पर्ची में प्रदेश प्रतिनिधियों का नाम भी लिखकर लिफाफे में बंद कर निर्वाचन अधिकारी को सौंपा गया।

*सुधीर कसार*

*जिला मीडिया प्रभारी*

*भाजपा मण्डला*

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 सितम्बर 2022

Reva India News

जिला अस्पताल पहुंची मंत्री श्रीमती उइके माताओं और नवजात बालिकाओं को वितरित की पोषण किट

Reva India News

Leave a Comment