Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कॉलेज चलो अभियान फोल्डर का विमोचन किया

मंडला 4 जनवरी 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि मंडला जिले के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए कॉलेज चलो अभियान प्रारंभ किया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी सरलता से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। कॉलेज चलो अभियान के तहत आने वाले कल के लिए कॉलेज चलिए, नॉलेज के लिए कॉलेज चलिए का नारा दिया जा रहा है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शनिवार को जिला योजना भवन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जिला मंडला द्वारा संचालित कॉलेज चलो अभियान 2025-26 के फोल्डर का विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री सोनू भलावी, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते सहित पत्रकारगण और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जिलेवासी कोविड गाईडलाईन का पालन करें – कलेक्टर

Reva India News

अवैध शराब जप्त

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया शुरू 29 अगस्त तक पंजीयन का मौका

Reva India News

Leave a Comment