Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कॉलेज चलो अभियान’ के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय अंजनिया का छात्राओं ने भ्रमण किया

मंडला 7 जनवरी 2025

प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा शासकीय महाविद्यालय अंजनिया ने बताया कि ’कॉलेज चलो अभियान’ अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया की समस्त छात्राओं, शिक्षकों और पालकों को महाविद्यालय का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्‍हें महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, संचालित पाठ्यक्रय महाविद्यालय की उपलब्धियां, राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को महाविद्यालय में अध्ययन कक्ष, कार्यालय, हेल्पडेस्क, पुस्तकालय, क्रीडा विभाग से अवगत कराया गया। इस अवसर पर डॉ. गरिमा छाबड़ा विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय पटेल, श्री मनोज पटेल, श्री दुर्गा प्रसाद झारिया एवं श्री संतोष नंदा का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 मार्च 2023

Reva India News

उपसंचालक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100% वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

शिशु गृह को संचालित करने आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment