Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत @2047 पर वार्तालाप आज

मंडला, 11 जून 2026

प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, भोपाल द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी योजनाओं तथा विकसित भारत @2047 के विजन पर केंद्रित वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार 12 जून को प्रातः 11 बजे होटल विट्ठल इन, जबलपुर रोड, कटरा, मंडला में किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी उपलब्धियों तथा विकसित भारत @2047 के लक्ष्य एवं दृष्टिकोण की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा करना है। इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे और केंद्र सरकार की विकासपरक नीतियों एवं योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे।

वार्तालाप कार्यक्रम के माध्यम से मीडिया और शासन के बीच संवाद को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे आमजन तक योजनाओं की सही एवं प्रभावी जानकारी पहुंच सके। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और भविष्य की विकास रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।

प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो, भोपाल ने जिले के सभी पत्रकारों, समाचार प्रतिनिधियों, रिपोर्टरों एवं कैमरामैनों से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम के व्यापक कवरेज का आग्रह किया है। आयोजकों ने कहा है कि मीडिया की सक्रिय भागीदारी विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 जुलाई 2022

Reva India News

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 22 आवेदन

Reva India News

गांधी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Reva India News

Leave a Comment