Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ’आनंद उत्सव-2025’ के आयोजन की रूपरेखा हेतु आदेश जारी किए  

मंडला 9 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 14 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य ’आनंद उत्सव-2025’ नगरीय एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चरणबद्ध आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक आनंद उत्सव में प्रमुख रूप से स्थानीय तौर पर आनंद प्रचलित, परम्परागत, खेल-कूद, जैसे पतंगबाजी, गिल्ली-डंडा, कबड्डी, खो-खो, बोरा-रेस, रस्सा-कसी, चेअर-रेस, पिट्टू/सितौलिया, चम्मच, दौड़, नीबू-दौड़ आदि स्थानीय स्तर पर तय अन्य कार्यक्रम किये जा सकेंगे। आनंद उत्सव का आयोजन इस तरह से किया जायेगा, कि समारोह की गतिविधियों में समाज के सभी वर्गों महिला, सभी आयु वर्ग के नागरिक, दिव्यांग आदि शामिल हो सकें। इस कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला/पुरूषों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाये। ध्यान रहे कि यह केवल स्कूली बच्चों का कार्यक्रम बनकर न रह जाये। बुजुर्गों की आनंद उत्सव के कार्यक्रमों में विशेष भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये उनके अनुकूल गतिविधियों का आयोजन किया जाना तय करें। 14 जनवरी 2025 को नगरीय निकाय मंडला के अन्तर्गत आनंद उत्सव-2025 आयोजित किये जाने समिति का गठन किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी, मंडला को कानून व्यवस्था/प्रोटोकाल एवं समन्वय का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार उप संचालक, सामाजिक न्याय विभाग मंडला को गिल्ली-डंडा के लिए प्रतिभागियों एवं दलों को तैयार कराना/गतिविधियाँ तैयार कराना (एक गतिविधि के 2 दल), जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी मंडला को महिलाओं की नीबू रेस, पिट्टू, लंगड़ी-दौड़, रस्सा-कसी कराना/गतिविधियाँ तैयार के 2 दल), मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका मंडला को आयोजन की समस्त व्यवस्था, प्रमाण पत्र वितरण, जिला संपर्क व्यक्ति आनंद विभाग मंडला को महिलाओं की चेयर रेस/रस्सा-कसी, रिले रेस, दलों को तैयार कराना/गतिविधियाँ तैयार कराना (एक गतिविधि के 02 दल), समन्वयक जन अभियान परिषद जिला पंचायत मंडला को पुरूषों के लिए पतंगबाजी कराने प्रतिभागियों को तैयार कराना/गतिविधियाँ तैयार कराना, जिला खेलकूद संगठक मंडला को खेल/गतिविधियाँ संबधीं समस्त व्यवस्थाएं एवं विजेताओं का निर्णय कराना तथा सहा. संचा.जन संपर्क विभाग मंडला को प्रचार-प्रसार की समस्त कार्यवाही (वीडियो ग्राफी सहित) दायित्व सौंपा गया है। “आनंद उत्सव-2025’’ के अंतर्गत उपरोक्त गतिविधयों का आयोजन/आनंद उत्सव का सफलतापूर्वक एवं सुचारू ढंग से आयोजित किये जाने के आदेश दिए गए हैं।

Related posts

जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक अब 12 दिसंबर को

Reva India News

बर्ड फ्लू नियंत्रण के संबंध में 13 को बैठक

Reva India News

पंचचौकी महाआरती में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने की सहभागिता

Reva India News

Leave a Comment