Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसान गिरदावरी और सर्वेयर क्रॉप सर्वे 21 जनवरी से 28 फरवरी तक

मंडला 15 जनवरी 2025

अधीक्षक भू अभिलेख मंडला ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण मौसमी रबी 2024-25 के लिए सर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को निर्देशों का अनुशरण करने को कहा गया है। जारी निर्देशानुसार एमपी किसान ऐप के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत एमपी किसान ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ओटीपी से लॉगिन करें। जियो फेंस तकनीक द्वारा फसल का फोटो खींचकर फसल दर्ज/डाली हुई फसल का दावा आपत्ति की जानकारी भी ऐप के माध्यम से दर्ज की जाए। स्थानीय युवा का पंजीयन एवं प्रशिक्षण अंतर्गत आवश्यकतानुसार एक या एक से अधिक सर्वेयर का पंजीयन एमपी भूलेख से किया जाए। राजस्व निरीक्षक वृत्त स्तर पर संबंधित सर्वेयर को प्रशिक्षण राजस्व निरीक्षक द्वारा व तहसील स्तर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया जाए। संबंधित पटवारी द्वारा सर्वेयर को गिरदावरी के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाए एवं सर्वे कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। समस्त पंजीयन 20 जनवरी 2025 तक, किसान गिरदावरी और सर्वेयर क्रॉप सर्वे 21 जनवरी से 28 फरवरी तक दिनांक निर्धारित किया गया है। राशि भुगतान में स्थानीय युवा को फसल सर्वेक्षण कार्य के लिए प्रति सर्वे नंबर अधिकतम 14 रू. देय होगा। नियत राशि सत्यापन उपरांत आधार से लिंक बैंक खाता में भुगतान की कार्यवाही पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

Related posts

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारी बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

कलेक्टर ने किया मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने किया टिकरवारा-हिरदेनगर पुल के लिए चिन्हित स्थल का अवलोकन

Reva India News

Leave a Comment