Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिव्यांगों के लिए सहारा बन रही जनसुनवाई तत्काल व्हीलचेयर पाकर किरण बैरागी ने जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

24 जून 2025, मंडला

जिले के जिला योजना भवन में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जरूरतमंदों तथा दिव्यांगों के लिए जनसुनवाई सहारा बन रही है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में सैकड़ों नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला 24 जून 2025 को आयोजित हुई जनसुनवाई में आया। ग्राम खैरी निवासी दिव्यांग कुमारी किरण बैरागी ने व्हीलचेयर के लिए आवेदन किया। सामाजिक न्याय विभाग ने किरण के व्हीलचेयर के लिए मिले आवेदन पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदक को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान की गई। किरण बैरागी कहती है कि मैंने मंगलवार के दिन जनसुनवाई में आवेदन देकर व्हीलचेयर मांगी और मुझे उसी दिन व्हीलचेयर मिल भी गई, मैं बहुत खुश हूँ। व्हीलचेयर से मेरी समस्याओं में बहुत राहत होगी और अब मैं अपने जरूरी काम के लिए कहीं भी आना-जाना बड़ी आसानी से कर पाउंगी।

Related posts

ग्राम पंचायत भोंडी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तेजी से जारी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, मंडला, 1 अगस्त 2026

Reva India News

कलेक्टर ने की स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण हित में दीवाली मनाने की अपील

Reva India News

Leave a Comment