Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारत पर्व के अवसर पर देश भक्ति एवं लोकगीत के कार्यक्रम संपन्न हुए जनसंपर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही

मण्डला 27 जनवरी 2025 

      26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में स्थित झंकार भवन में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारत पर्व में लोक कलाकारों ने देश भक्ति और लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। भारत पर्व कार्यक्रम का स्थानीय श्रोताओं ने आनन्द उठाया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। भारत पर्व के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा प्रदेश शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई गई। भारत पर्व में पहुंचे जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और श्रोताओं ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, प्रभारी तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गाया गया:-

 

      भारत पर्व के अवसर पर वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस अवसर पर बताया गया कि वंदे मातरम गीत 1875 में संस्कृत भाषा में लिखा गया था। 1950 में भारतीय संविधान सभा ने इसे भारत का राष्ट्रीय गीत माना। वंदे मातरम गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत रही थी। भारत पर्व के अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिकों ने वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत को एक स्वर में गाया।

Related posts

शरद पूर्णिमा से पंचचौकी महाआरती का समय परिवर्तित, अब शाम 6:30 बजे से होगी महाआरती

Reva India News

ग्रीष्म कालीन मूंग प्रदर्शन का वितरण एवं कृषक प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

कान्हा नेशनल पार्क के खटिया गेट से पर्यटन सीजन का शुभारंभ मंत्री श्रीमती उइके एवं सांसद श्री कुलस्ते ने किया पर्यटकों का स्वागत

Reva India News

Leave a Comment