Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल का एक फरवरी को ग्राम जंतीपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने की राज्यपाल के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया

मंडला 27 जनवरी 2025

      माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल का एक फरवरी 2025 को मंडला जिले के ग्राम पंचायत जंतीपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। राज्यपाल श्री पटेल के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को ग्राम पंचायत जंतीपुर में जाकर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ग्राम पंचायत जंतीपुर में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र और सामुदायिक भवन का अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर और एक विशाल सभा का आयोजन होगा। ग्राम जंतीपुर में बैगा बैगी की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया जाएगा। राज्यपाल श्री पटेल ग्राम जंतीपुर में विशाल सभा को संबोधित कर बैगा परिवारों के साथ भोजन करेंगे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम जंतीपुर में राज्यपाल श्री पटेल की आवागमन की तैयारियों को लेकर साफ सफाई, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, टेंट, पंडाल इत्यादि का प्रबंध करने को कहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम जंतीपुर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाए। उक्त शिविर में सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने हितग्राहियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर हेलीपेड सेमरखापा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपेड का निर्माण कार्य निर्धारित मापदंड अनुसार समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, प्रभारी तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।  

Related posts

*”शासकीय हाई स्कूल रैवाडा बना राजनीति का अखाड़ा जवाबदार अधिकारी देख रहें तमाशा”*

Reva India News

माहिष्मती नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा का हुआ भव्य आयोजन सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक हुए शामिल

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने की संभागीय बैठक विषयक तैयारियों की समीक्षा  

Reva India News

Leave a Comment