Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन आँगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण  

मंडला 30 जनवरी 2025

मोहगांव विकासखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने देवगांव में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की रूचि के अनुरूप पेंटिंग कराएं। केन्द्र में आने वाले बच्चों को खेलने की सामग्री प्रदान करें। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र के वातावरण को आकर्षक बनाएं। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी परिसर में पोषण वाटिका बनाने, आगंनवाड़ी परिसर का अवलोकन करते हुए बाऊँड्रीवॉल का निर्माण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, एसडीएम घुघरी आकिप खान, सीईओ जनपद पंचायत मोहगांव अजीत वर्मा, सहायक यंत्री राहुल मंडराहा सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नगरीय निकाय/पंचायत उप निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने नोडल नियुक्त

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 29 नवम्बर 2023

Reva India News

डी.बी.टी. योजनांतर्गत पीओएस से उर्वरक विक्रय के संबंध में जानकारी

Reva India News

Leave a Comment