Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग 14 को  

मंडला 11 फरवरी 2025

म.प्र. लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी को दो पाली में किया जाएगा। यह परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु समुचित दिशा-निर्देश 14 फरवरी को शाम 4 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से दिए जाएंगे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान प्राचार्य शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला, प्राचार्य रानी दुर्गावती शासकीय पीजी कॉलेज बड़ी खैरी मंडला, प्राचार्य रानी अवंती बाई शासकीय कन्या हायरसेकेंडरी स्कूल मंडला तथा प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर मंडला को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने 35 लाख की लागत से बने टेनिस कोर्ट का शुभारंभ किया टेनिस कोर्ट के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा

Reva India News

कमिश्नर जबलपुर संभाग ने ली साप्ताहिक वीसी  

Reva India News

सीएम हेल्पाईन के शिकायतों को गंभीरता से लें – अपर कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment