Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मंडला 13 फरवरी 2025

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया जिला मंडला में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वीडियो प्रदर्शन/पीपीटी के माध्यम से छात्रों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने एवं उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा और उनके समग्र दृष्टिकोण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में तथा युवाओं की समझ में सक्रिय एवं सकारात्मक भागीदारी किस प्रकार से हो ? के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है जहां लगभग एक चौथाई आबादी युवाओं का है, जो युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करता है। इसके साथ ही पीपीटी के माध्यम से संवाद, सामर्थ्य आदि स्तंभों का विस्तार से वर्णन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. विजय मौर्य, डॉ. गरिमा छाबड़ा, श्री संदीप चौरसिया, श्री संतोष नंदा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

मंडला से भी पीएमश्री वायु सेवा होगी प्रारम्भ- मुख्यमंत्री डॉ. यादव   बम्हनी को तहसील का दर्जा दिया जाएगा, 6 करोड़ की लागत से विकसित होगी ग्वारा हवाई पट्टी   केबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने जिले की बहनों की ओर से सीएम को बांधी राखी पहनाया साफा   मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल

Reva India News

कलेक्टर ने किया निवास विधानसभा क्षेत्र के शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन करने वाले बीएलओे को सम्मानित  

Reva India News

मकर संक्रान्ति मेला से पहले बुनियादी व्यवस्थाएं करें- कलेक्टर संगम घाट पहुंचे कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment