Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग 14 को

मंडला 13 फरवरी 2025

म.प्र. लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी को दो पाली में किया जाएगा। यह परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु समुचित दिशा-निर्देश 14 फरवरी को शाम 4 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से दिए जाएंगे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान प्राचार्य शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला, प्राचार्य रानी दुर्गावती शासकीय पीजी कॉलेज बड़ी खैरी मंडला, प्राचार्य रानी अवंती बाई शासकीय कन्या हायरसेकेंडरी स्कूल मंडला तथा प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर मंडला को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उड़नदस्ता द्वारा रखी जाएगी परीक्षा पर नजर

 

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की जाँच हेतु अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह तथा अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह को उड़नदस्ता हेतु अधिकृत किया गया है। दल क्रमांक एक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह के साथ नायब तहसीलदार बम्हनी श्री हिमांशु भलावी तथा श्री रोहित पांडे डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय भू अभिलेख की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दल क्रमांक दो में अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह के साथ श्री अमिताभ मिश्रा लिपिक तथा श्री प्रकाश हरदहा लिपिक की ड्यूटी लगाई गई है।

Related posts

वीर जोरावर सिंह और वीर फतेह सिंह का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्त्रोत है – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने पर गुड प्रोत्साहन अवार्ड योजना के तहत किया जाता है पुरूस्कृत  

Reva India News

विकासखण्ड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचायें परिषद् के कार्यकर्ता

Reva India News

Leave a Comment