Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रज़ा उत्सव की हुई शुरुआत रज़ा कला वीथिका में चल रही है प्रदर्शनी और चित्रकला कार्यशाला

मण्डला – पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित महान चित्रकार सैयद हैदर रज़ा के जन्मोत्सव का शुभारंभ मंडला में हो चुका है। सैयद हैदर रज़ा के शताब्दी वर्ष में रज़ा फाउंडेशन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सैयद हैदर रजा मार्ग मंडला स्थित रज़ा कला वीथिका में किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला के मुख्य आतिथ्य, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत की अध्यक्षता और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्वी हुड्डा के विशिष्ट आथित्य में रज़ा मंडल प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। शनिवार की दोपहर चित्रकला कार्यशाला एवं माटी पर रंग कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया।

नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्वी हुड्डा ने दीप प्रज्वलित कर रज़ा मंडल प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ पश्चात सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में विश्व विख्यात चित्रकार सैयद हैदर रज़ा के अलावा श्याम पहापलकर, आदित्य सिंह, आशीष कछवाहा, दुर्गेश बिरथरे, गजेंद्र सोनी, गोविन्द विश्वास, पूनम जैन, प्रवीण श्याम, रामकुमार, राधे श्याम खैरवार, संतोष श्याम, शुभी जैन, सुप्रिया अम्बर, सुनील श्याम और उन्नति शुक्ला के चित्र प्रदर्शित किए गए है।

नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि रज़ा फाउंडेशन के यह बहुत अच्छा प्रयास है। लगातार इस तरह के आयोजन से लोगों में कला के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि इस प्रदर्शनी में कलाकारों की कृति देखने और समझने को मिली। यह आहूत बढ़िया प्रदर्शनी है। इसमें काफी नई चीज़ सीखने को मिली। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्वी हुड्डा ने विभिन्न कलाकारों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कलाकारों को प्रोत्साहित करने लगातर इस तरह के आयोजन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रज़ा कला वीथिका में लगातार ऐसे कार्यक्रम होते रहे इसके लिए सामूहिक प्रयास किये जायेगे।

चित्रकला कार्यशाला एवं माटी पर रंग कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गमले पेंट कर किया। इस दौरान उन्होंने रज़ा मंडल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। श्री कुलस्ते ने कहा कि स्थानीय कलाकारों को मंच और बाजार उपलब्ध करने के लिए वो अपनी तरह से हर सम्भव प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने चित्रकला कार्यशाला में पेंटिंग कर रहे बच्चों से भी आत्मीय मुलाक़ात की। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रजा फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष कलाकारों के लिए यह आयोजन करते हैं। इसकी शुरुआत के मौके पर मैं रज़ा फाउंडेशन के सभी साथियों को बधाई देता हूं। यह अच्छी बात है कि दिल्ली, भोपाल, जबलपुर, मंडला के कलाकार यहां अपनी प्रदर्शनी लगा रहे हैं। यहां के स्थानीय बच्चों को भी पेंटिंग के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में मंडला में अच्छे कलाकार पैदा होंगे। उन्हें अभी साधन सुविधा का अभाव है लेकिन मैं कोशिश करूंगा कि यहां ठीक तरह से सुविधाएं उपलब्ध करवा सकूं। इसके अलावा उन को प्रोत्साहित करने और बाजार उपलब्ध कराने की भी मैं पूरी कोशिश करूंगा। इससे आने वाला भविष्य अच्छा होगा और मंडला का इतिहास में जो नाम है वह और ऊंचाइयों को पहुंचेगा ऐसी अपेक्षा में करता हूं।

शनिवार की शाम आयोजित सांस्कृतिक संध्या में विंपी द्वारा पिआनो पर अपनी प्रस्तति दी जाएगी। अनिमेष पाठक द्वारा शास्त्रीय गायन, लकी उइके द्वारा नृत्य और अनुरुद्ध द्वारा बांसुरी की शानदार प्रस्तुति दी गई। रविवार की सुबह 11 बजे से कला प्रेमी चित्रकला कार्यशाला में अपने हुनर निखार सकेंगे। माटी पर रंग में लोग मिटटी दिए – गमले आदि बना कर उनमे रंग भर सकेंगे। इसके अलावा लोग पंखों पर भी चित्रकारी कर सकेंगे। रविवार की शाम 6 बजे पुनीत कुमार नंदा एवं समूह नाट्य का मंचनऔर रानू चंद्रौल द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। रज़ा फाउंडेशन के इन आयोजनों में माँ रेवा सेवा महाआरती समिति और नमामि आर्ट फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

इस दौरान रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे, कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र त्रिपाठी, हेमन्तिका शुक्ला, कपिल तिवारी, गजेंद्र सोनी, विनय मिश्रा, जयदत्त झा, अनुराग बिट्टू चौरसिया, पप्पू नामदेव, आशीष कछवाहा, दीपमणी खैरवार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

छात्रावासों में बेहतर सुविधाओं की जिम्मेदारी अधीक्षक की – कलेक्टर आश्रमों और छात्रावास संचालकों की वीसी के माध्यम से की गई समीक्षा

Reva India News

27 फरवरी से 1 मार्च तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

Reva India News

19 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment