Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कालपी छात्रावास में हुआ आयोजन

मंडला 17 फरवरी 2025

आदिवासी बालिका छात्रावास कालपी मण्डला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन किया गया। 22 जनवरी 2025 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के संचालन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें चौंथा सप्ताह अंतर्गत किये जाने वाले कार्यक्रम में जागरूकता सत्र एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कन्या छात्रावास में बालिकाओं को महिला हेल्पलाईन नंबर 181, चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, साईबर सुरक्षा हेल्पलाईन 1930, डायल 100, वन स्टॉप सेंटर मण्डला कार्यालय का नंबर 07642252699 के बारे में और उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हे इसके प्रचार-प्रसार के लिये भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिलायें एवं बालिकायें उपस्थित थी अतः सेनेटरी पेड का उपयोग किस प्रकार एवं किन परिस्थियों में उपयोग किया जाता है,

इसके बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से इनके निपटारे की कैसी व्यवस्था होनी चाहिये यह भी बताया गया। इसके अलावा हिमोग्लोबिन की जांच और मासिकधर्म के दौरान आयरनफोलिक एसिड टेबलेट का उपयोग और खान पान में संतुलित आहार एवं स्थानीय फल एवं सब्जियों के उपयोग तथा गर्भधारण एवं पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के बारे में जागरूक किया गया। लिंग संवेदीकरण मुद्दे से छात्राओं को अवगत कराया गया। तत्पश्चात खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आई बालिकाओं को सी.ई.ओ. बीजाडाण्डी वासंती दुबे के द्वारा उपहार देकर बालिकाओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शालिनी तिवारी के निर्देशन में प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मधुलिका उपाध्याय द्वारा संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में बीजाडाण्डी बालिका छात्रावास की अधीक्षिका माया मरकाम, दलकापाडो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता पंद्रो, पर्यवेक्षक मीना तेकाम और परियोजना अधिकारी बीजाडाण्डी मनीषा तिवारी उपस्थित रहीं।

Related posts

योग दिवस पर मंडला में वृहद रक्तदान शिविर, 500 यूनिट संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित माहिष्मती घाट पर मोबाइल यूनिट से होगी शुरुआत, जिला अस्पताल और ज्ञानदीप स्कूल में लगेंगे मुख्य कैंप

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6/05/2022

Reva India News

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment