Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सोनी समाज ने चलाया कोविड वैक्सीनेशन के लिये प्रोत्साहन अभियान

मण्डला।  कोविड वैक्सीनेशन को जन अभियान बनाने के लिये कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा की गई अपील को गंभीरता से लेते हुये आज समाज के 60 साल से अधिक उम्र के 21 व्यक्तियों का टीकाकरण कराया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना टीकाकरण के द्वितीय चरण में 60 वर्ष से आयु के लोगों को शासन द्वारा निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा विभिन्न संगठनों से सहभागिता की अपील करते हुये प्रत्येक पात्र व्यक्ति के वैक्सीनेषन की अपील की गई] जिस पर समाज ने लोगों द्वारा प्रोत्साहन अभियान संचालित करते हुये सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत सम्पर्क के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण लगवाने के लिये प्रेरित किया गया। इस प्रयास के सकारात्मक परिणाम सामने आये और 15 मार्च को  21 व्यक्तियों का जेएनएम ट्रेनिंग सेंटर में वैक्सीनेशन कराया गया। इन लोगों को टीकाकरण केन्द्र तक लाने ले जाने में समाज के युवा तथा महिला ईकाई में महती भूमिका निभाई। जो लोग टीकाकरण से बच गये हैं उनका वैक्सीनेशन आगामी दिवसों में कराया जायेगा। समाज ने शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का संकल्प लिया है।

भ्रम हटायें] टीकाकरण करायें –

सोनी समाज की 82 वर्षीय महिला उर्मिला वर्मा ने कहा कि निःशुल्क टीकाकरण की पहल कर सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। जो भी व्यक्ति वैक्सीनेशन की पात्रता रखते हैं उन्हें आगे आकर टीका लगवाना चाहिये। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के संबंध में किसी प्रकार के भ्रम या अफवाह में न आयें और समय रहते टीकाकरण कराकर स्वयं के जीवन की रक्षा करें।

नैतिक जिम्मेदारी निबाहें –

स्व प्रेरणा से टीका लगवाने पहुaचे 79 वर्षीय शिक्षाविद ए एन पाराशर ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिये सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को टीका लगवाकर देश को कोरोना मुक्त किये जा रहे प्रयासों में सहभागिता करनी चाहिये। श्री पाराशर ने लोगों से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की।

Related posts

विक्रमोत्सव 2026: 19 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होगी सूर्य उपासना, मुख्यमंत्री उज्जैन के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Reva India News

आंगनवाड़ी केन्द्रों में तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

टेबलेट क्रय के संबंध में प्राचार्यों को निर्देश

Reva India News

Leave a Comment