Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुसूचित जनजाति समुदायों में कोविड वैक्सीनेशन जागरूकता और आजीविका को बढ़ावा देने आयोजित होगा कार्यक्रम केन्द्रीय जनजातीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा करेंगे वर्चुअली शुभारंभ  

मण्डला 14 जुलाई 2021

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनजाति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वेबीनार के माध्यम से अनुसूचित जनजाति समुदायों में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता और आजीविका को बढ़ावा देने कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से डीएफओ ईस्ट कार्यालय स्थित परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंडला जिले के जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:30 बजे ट्राईफेड के एमडी श्री प्रवीर कृष्णा का स्वागत संबोधन होगा। इसी प्रकार 12:35 बजे से 12:40 तक यूनिसेफ की ओर से श्री सिद्धार्थ श्रेष्ठा का संबोधन होगा। 12:40 से 12:45 तक डब्ल्यूएचओ एनपीएसपी प्रमुख डॉ. रॉबर्ट लिंकिन्स का संबोधन होगा। भारत के डिप्टी यूनिसेफ प्रतिनिधि श्री यसुमासा किमूरा कार्यक्रम को 12:45 से 12:50 तक संबोधित करेंगे। दोपहर 12:50 से 1:05 तक ’’कोविड टीका संग, सुरक्षित वनधन एवं उद्यम’’ अभियान का प्रस्तुतिकरण होगा जिसे श्री संजय सिंह प्रस्तुत करेंगे। केन्द्रीय जनजातीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा दोपहर 1:05 से 1:10 तक अभियान का मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्री बिश्वेस्वर टुडु तथा श्रीमती रेणुका सिंह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय जनजातीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा दोपहर 1:20 से 1:30 तक कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम के अंत में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अनुपम आभार प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

दंडात्मक से न्याय-उन्मुख दृष्टिकोण में बदलाव के संकेत हैं नए कानून न्याय प्रणाली में परिवर्तनकारी कदम

Reva India News

स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें – कलेक्टर श्री धोटे जिला पंचायत सभाकक्ष में स्वास्थ्य एवं पोषण की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Reva India News

जनगणना कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें – कलेक्टर जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment