Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभांरभ

मंडला 18 फरवरी 2025

जिला चिकित्सालय के एनआरसी में दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभांरभ  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा किया गया। 18 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक संचालित होने वाले इस अभियान में बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार, रेफरल का प्रबंधन किया जायेगा। दस्तक अभियान का प्रमुख उद्देश्य बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाना है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान 6 माह से 5 वर्ष तक के 1 लाख 16 हजार बच्चों को घर-घर जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जाँच तथा उपचार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित कुपोषित बच्चांे तथा उनके माताओं से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। कलेक्टर ने माताओं से आग्रह किया है कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बच्चों को विटामिन ए की दवा अवश्य पिलाएं। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. के.सी. सरोते, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

Related posts

1087 बच्चों को दी गई स्वर्ण प्राशन की छठवी खुराक

Reva India News

कलेक्टर ने किया नगरपालिका उपचुनाव मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Reva India News

गायत्री पटले ने हाई स्कूल मोचा पर किया टॉप परिवार और गांव में खुशी की लहर

Reva India News

Leave a Comment