Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने स्वच्छता का संदेश दिया मंत्री श्रीमती उइके और सांसद श्री कुलस्ते ने उप स्वास्थ्य केंद्र और पं. जवाहरलाल नेहरू बालक माध्यमिक शाला महाराजपुर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की

मंडला 17 सितंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने देश के यशस्वी प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ अभियान के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र महाराजपुर और पं. जवाहर लाल नेहरू बालक माध्यमिक शाला महाराजपुर में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर जिले में वृक्षारोपण, साफ सफाई सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है जो दो अक्टूबर तक चलेगा। इन कार्यक्रमों में जिले के सभी नागरिकों जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं और जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रहेगी। मंत्री श्रीमती उइके ने आयोजित कार्यक्रम में अभी नागरिकों को स्वास्थ्य व निरोग रहने के लिए अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाने को कहा। उन्होंने सभी को अपने आस पास के वातावरण को साफ व स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस अवसर पर जिले वासियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े, श्री भीष्म द्विवेदी, जयदत्त झा एवं श्री सुधीर कसार मौजूद थे।

Related posts

ग्राम कजरवाड़ा में बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ एवं संवाद कार्यक्रम

Reva India News

शालाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने चलाएँ विशेष अभियान समीक्षा बैठक में संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर के निर्देश

Reva India News

धारणाधिकार योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

Leave a Comment