Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवाओं की योग्यता और कौशल के अनुसार अवसर दिलाने का प्रयास है रोजगार मेला- कलेक्टर

मंडला 18 फरवरी 2025

टाउनहॉल में रोजगार युवा संगम का आयोजन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के इस संयुक्त मेले में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेला युवाओं को उनकी रुचि और कौशल के अनुसार अवसर दिलाने का एक प्रयास है। जिले में प्रतिमाह एक रोजगार मेला कराया जाता है। परीक्षाओं के पश्चात एक वृहद जिला स्तरीय मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में बारहवीं की परीक्षा के बाद युवा विद्यार्थियों को सीवी तैयार करने और साक्षात्कार आदि के लिए काउंसलिंग की कार्यशालाएं आयोजित कर हम रोजगार के लिए तैयारी में उनकी सहायता करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। यदि युवा अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं तो शासन की योजनाओं का लाभ लेकर स्व रोजगार स्थापित कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट, श्री एनके वास्कले महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र प्रबंधक श्री बलराम यादव, जिला रोजगार अधिकारी एलएस सैयाम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

मेले में 38 युवाओं का हुआ चयन

 

स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की छः प्रतिष्ठित कंपनियों ने इस मेले में भाग लिया एवं 103 अभ्यर्थियों ने ऑनलाईल/ऑफलाइन पंजीयन कराया। मेले में उपस्थित कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने आए हुए युवाओं की विस्तार से काउंसलिंग की तथा कंपनी की सेवा शर्तें व सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कंपनियों द्वारा 32 अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु प्रारंभिक चयन एवं 6 का अप्रेंटिसशिप के लिए प्रारंभिक चयन किया गया। प्रशिक्षण अधिकारी वैशाली कामड़े द्वारा मंच संचालन किया गया।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 जुलाई 2022

Reva India News

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 21 जून 2026

Reva India News

Leave a Comment