Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 87 आवेदकों की समस्या

मंडला 18 फरवरी 2025

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 87 आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए उनके समुचित निराकरण की पहल की। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, मंडला एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे। सम्पन्न हुई जनसुनवाई में निर्माण कार्य, मजदूरी भुगतान, ऑनलाईन खसरा में नाम अपडेट सहित अनेक विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

नव्या यादव को मिला श्रवण यंत्र

 

ग्राम गाजीपुर जिला मंडला निवासी नव्या यादव ने जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर श्रवण यंत्र की मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आवेदिका का परीक्षण कराते हुए सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किए। मौके पर ही समस्या का निराकरण होने पर आवेदिका ने जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 30 नवम्बर 2023

Reva India News

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित की गई बाईक रैली

Reva India News

जयघोष के साथ हुआ नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरूकता यात्रा का शुभारंभ जन अभियान परिषद् द्वारा निकाली गई नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा

Reva India News

Leave a Comment